Thursday, December 27, 2018

माँ (कविता)

                   माँ (कविता)


माता को जो प्यार करे वो लोग निराले होते हैं ,
जिसे ‘माँ का आशीर्वाद मिले, वो किस्मत वाले होते हैं  ||

चाहे लाख करो तुम पूजा और तीर्थ करो हजार,
अगर ‘माँ को ठुकराया तो सब कुछ है बेकार ||

जो माँ के न सुनेगा, तो तेरी कौन सुनेगा|
जो माँ को ठुकराएगा, वो दर दर ठोकर खायेगा||

जो माँ तिल-तिल जलकर बच्चों को सब कुछ देती
वही बच्चे वृद्ध माँ को थाली तक न देते ||

फिर भी वो माँ कभी खफ़ा न होती है
मुख से कभी न बद्दुआ देती है ||

माता तो है ममता की ज्योति
माता के आँसू हैं सच्चे मोती ||

उस के दिल को ठेस लगा कर कभी न संभल पायेंगे
हम माँ की न सुनेंगे तो दर दर की ठोकरें  खायेंगे ||

इस दुनिया में माँ की महिमा सबको आज सुनानी है
माँ और प्यार के रिश्ते की ये तो अमर कहानी है ||  

                                     -यशिका पाठक 

No comments:

Post a Comment